जालंधर, आज पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष समृति मंच द्वारा पंजाब अध्यक्ष किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी कार्यकर्त्ता द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की विजय व सैनिकों के सम्मान को समर्पित दिनांक 15.05.2025 दिन वीरवार समय शाम 5.30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल होने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि यह यात्रा पहलगाम हमले में निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों का खात्मा करके भारतीय सेना द्वारा पूरे विश्व में बढ़ाए गए गौरव को समर्पित होगी। उन्होंने बताया कि इस सिंदूर ऑपरेशन में भारतीय शूरवीरों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी थी और हमारी सेनाओं का देश पर मर मिटने का जज़्बा इतना ज्यादा है कि भारत पर आँखें उठाने से पहले दुश्मन हज़ार बार सोचता है।उन्होंने कहा सेना के सम्मान में, देश का हर नागरिक मैदान में है।देशभक्ति सिर्फ एक भावना नहीं, ये हमारी रगों में दौड़ती है… तिरंगा यात्रा उसका प्रतीक है।उन्होंने कहा कि शहर की राजनीतिक,धार्मिक, व्यापारिक संगठनों,मंदिर और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से निवेदन है कि आप सभी देश एवं सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
इस अवसर पर किशन लाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, कोसलर रवि कुमार, हरविंदर सिंह गोरा, विक्की गिल, विनोद, गागी, राहुल, अवतार, अनिल, सुजल, गागी, मोहित, कृति शर्मा,प्रथम लेल, युवराज, जतिन, मनप्रीत, करण कालरा, अवतार, अनिल, शैंकी, राजा सिंह, पवनदीप सिंह, सरबजीत सिंह, करण सिंह मौजूर रहे