जालंधर,(विशाल)-जिला प्रशासन, जालंधर की तरफ से कोविड वायरस से बचाव के लिए सुविधा प्रदान कर रहे सभी 55 प्राईवेट अस्पतालों को बेहतर तालमेल के द्वारा हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करवाई गई वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि राज्यभर में कोविड प्रबंधन से संबंधित सुविधा प्रदान करने वाली प्राइवेट संस्थाओ में से 25 फीसद जालंधर जिले से संबंधित हैं और जिला प्रशासन द्वारा उनको दिन प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियों में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिया गया है।उन्होंने बताया कि इन संस्थाओं की तरफ से कोविड -19 के स्तर -2 और स्तर -3 के मरीजों के लिए करीब 1200 बैडों का प्रबंध किया गया है। उनकी तरफ से स्वास्थ्य संस्थाओ को जिला प्रशासन की तरफ से कोविड -19 के मरीजों को उचित इलाज मुहैया करवाने के लिए किए जा रहे प्रयास से अवगत करवाया गया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही इन संस्थाओं को नि:शुल्क वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी सुविधाए मुहैया करवाने में सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन संस्थाओ के साथ बेहतर और निर्विघ्न तालमेल के लिए विशेष नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सारंगल द्वारा प्राइवेट कोविड केयर संस्थायों की तरफ से कोविड की पहली लहर के दौरान निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की गई और आशा अभिव्यक्त की गई कि इसी प्रकार कोविड की दूसरी लहर के साथ भी पूरी सामथ्र्य के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से कोविड के साथ निपटने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और इससे संबंधित युद्ध स्तर पर काम किये जा रहे हैं। उन्होंने समूह जिला निवासियों से अपील की कि कोरोना वायरस के खि़लाफ़ चल रही इस जंग को जीतने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं क्योंकि हम सब की तरफ से किए गए सांझे प्रयासों से ही सार्थक नतीजे निकल सकते हैं