सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए कहां खड़े हैं एयरफोर्स के 2 प्लेन और एक जहाज

नई दिल्ली, दुनिया का मुस्लिम देश सूडान इस समय सिविल वॉर से जूझ रहा है। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 400 से अधिक लोग मौत की नींद सो चुके हैं, वहीं इस गृह युद्ध में 3500 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। राजधानी खार्तूम में मेन एयरपोर्ट सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच लड़ाई का स्थल रहा है। खार्तूम से 850 किलोमीटर दूर लाल सागर पर पोर्ट सूडान से कई देश अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भारत ने भी अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश तेज कर दी है। वायु सेना के दो सी-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान पहुंच चुके हैं। वायु सेना के जहाज सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं, जबकि आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाह पहुंच गया है। यह जानकाारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *