जालंधर,(संजय शर्मा)- आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी से जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने अपने हल्के बारे तथा पंजाब के अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल जी की तरफ से भरपूर योगदान मिला तथा आने वाले समय में पंजाब के राजनीतिक समीकरणों पर रोशनी डालने का वादा किया। उन्होंने बताया कि केजरीवाल जी ने उनकी पार्टी के प्रति योगदान की भरपूर सराहना की तथा उनकी कारगुजारी से बहुत प्रभावित हुए।