जालंंधर, सिविल अस्पताल में मांगों को लेकर स्टाफ नर्सों का धरना आज भी जारी रहा। लंबे समय तक स्टाफ नर्सें अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करती रही। इसी दौरान आज एमपी संतोख सिंह चौधरी का सिविल अस्पताल में दौरा था। वह सिविल अस्पताल में दौरे पर जैसे ही आए, इसी दौरान स्टाफ नर्सों का धरना भी जारी था। स्टाफ नर्सों की तरफ एम.पी संतोख सिंह चौधरी नही पहुंचे, वह दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में चले गए। जिसके चलते स्टाफ नर्सें एमपी चौधरी पर भड़क उठी और नारेबाजी तेज कर दी। उधर स्टाफ नर्सों का यह आरोप था कि वह 3 दिनों से धरने पर बैठी हुई है आजएमपी चौधरी सिविल अस्पताल में आए और उन्हे इग्नोर करके दूसरी तरफ से सिविल अस्पताल मे दाखिल हो गए। एमपी चौधरी ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में डेंगू को लेकर दौरा करने के लिए आए है।