लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। तापमान में हो रही वृद्धि और चुनाव प्रचार की व्ययस्तता को लेकर नेता भी परेशान हैं। ऐसे में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी ने इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में खुद वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली और रोटी खाते दिख रहे हैं। तेजस्वी वीडियो में बता रहे हैं कि ये मछली बात मुकेश सहनी बनावकर लाए हैं, इसके लिए वो मुकेश सहनी को थैंक्यू बोलते नजर आ रहे हैं।