साल 2023 में श्रावण मास का प्रारंभ 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रहा है. सावन का पहला दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. जिसके कारण इस साल आपकी झोली भगवान शिव और माता गौरी की कृपा से भर जाएगी. सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना है और इसमें माता गौरी की भी विशेष पूजा अर्चना की जाती है. उनके आशीर्वाद से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य, संतान और सुखी दांपत्य जीवन प्राप्त होता है. इस बार श्रावण मास का समापन 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा को होगा. अधिक मास जुड़ने के कारण सावन 59 दिनों का हो गया है.