देश के 80% हिस्से में मानसून सक्रिय, कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी

मानसून ने देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है। नतीजन कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जिन राज्यों में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों में तो पहले भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। उत्तराखंड में तीर्थ यात्री तो हिमाचल में पर्यटक फंसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *