ये कहानी है एक ऐसी महिला की जिसने मां शब्द को ही शर्मसार कर दिया। ये कहानी है 7 साल की बच्ची की, जिसके लिए मां शब्द किसी अभिशाप से कम नहीं है। मानसिक, शारीरिक पीड़ा का वो दौर इस बच्ची ने देखा जिसकी कल्पना से रुह कांप जाए और ये पीड़ा इसे दी खुद इसकी मां ने। अपनी ही मासूम बच्ची को वो अपने प्रेमी को परोसती थी। अपने सामने अपनी बच्ची का रेप करवाती। 7 साल की बच्ची कांप जाती थी, जब उसके सामने वो राक्षस आता, लेकिन सगी मां का दिल नहीं दहलता था। ये महिला आए दिन बच्ची का यौन शोषण करवाने लगी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोटें आई, वो राक्षस उसे रौंद डालता, लेकिन ये मां बच्ची का तमाशा देखती थी। इस कहानी को सुनकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन केरल की रहने वाली बच्ची ने ये सब सहा है। साल 2018 से लेकर साल 2019 तक बच्ची के साथ अक्सर यौन शोषण होता रहा। वो दर्द सहने को मजबूर थी, किससे कहती। मां से खास कौन होता, मां से बड़ा रिश्ता और क्या हो सकता, लेकिन यहां तो मां ही ये सब करवा रही थी।आरोपी महिला के की दो बेटियां थी। पति मानसिक रूप से बीमार था। इसी दौरान इस महिला का शिशुपाल नाम के एक शख्स से अफेयर शुरू हो गया। अपनी प्रेमी को खुश करने के लिए ये अपनी छोटी बेटी को भी इस शख्स के पास ले जाने लगी। उस वक्त बच्ची की उम्र 7 साल थी। शिशुपाल ने बच्ची का रेप किया और फिर ये सिलसिला चलता ही रहा। ये महिला अक्सर शिशुपाल के घर अपनी बेटी को ले जाती और फिर उसका यौन शोषण होता। बच्ची ने कई बार अपनी मां को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द होता। ये बच्ची अपनी मां से बोलती, मां मुझे उन अंकल के पास मत ले जाओ, लेकिन अपने प्रेमी को खुश करने के लिए ये महिला इतना गिर चुकी थी।