जालंधर (विशाल ) महानगर के वार्ड नंबर 65 अंतर्गत गाँधी केम्प में जरूरतमंद लोगों के लिए ई हेल्थ कार्ड बनाने के लिए सागर वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रविवार को ई हेल्थ कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया और लाभपात्रों को ई-हेल्थ कार्ड वितरित किए गए इस मौके पर सागर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजिंदर मानक ने कहा की इस स्कीम से लाभपात्रि प्रति परिवार हर साल पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। इससे लाभपात्रियों का मुफ्त और बेहतर इलाज हो सकेगा उन्होंने कहा की वार्ड नंबर 65 गाँधी केम्प में हर एक लाभपात्रों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा और वह और उनकी सागर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य इसके लिए लगातार प्रयासरत है कि इसका लाभ अधिकतर लोगों तक पहुंच सके, जिससे गरीब को भी बेहतर इलाज मिल सके,इस मौके पर अविनाश कुमार उपप्रधान
सतपाल कलेर ,विद्या सागर ,तरसेम सोनू ,राजकुमार भोला,रामपाल ,महेश चंद, दीपल एडवोकेट ,बचन लाल,मंगत राम ,आदि सोसाइटी के बाकी सदस्य मौजूद थे