जालंधर, लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस के कद्दावर नेता स. तेजिंदर सिंह बिट्टू तथा पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती कर्मजीत चौधरी का कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बधाई देते हुए हार्दिक स्वागत किया है।
इस मोके रिंकू ने कहा कि श्रीमती करमजीत कौर पंजाब से लोकसभा का उपचुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं तजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस के ऑल इंडिया सेक्रेटरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी रहे हैं।रिंकू ने कहा कि कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं और कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। सुशील रिंकू के अनुसार इन दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत यात्रा से जुड़ने का फैसला किया है और इनके आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।