जालंधर, लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर और भोगपुर के दौरे के दौरान वहां तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सांसद मैंबर ने कहा कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता दी जाए, विशेषकर बिजली, पानी और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाए ताकि लोगों को उनके दैनिक जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए जहां भी सीवरेज ब्लॉकेज है, उसे पहले ही ठीक कर लिया जाए और निचले इलाकों में आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाएं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, ताकि पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ अपनी डियूटी का पालन करते हुए लोगों को सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि दफ़्तरों में अपना काम करवाने आने वाले लोगों को कोई कठिनाई न हो।
श्री रिंकू ने लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी।इस मौके पर हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, पवन कुमार, रमेश चंद्र अरोड़ा, अजय अग्रवाल, बलविंदर भंडारी, हंस राज, कमलजीत सिंह, विजय कुमार भट्टी, भूपिंदर सिंह देव, डा.कमल सिंह, विदवंत कौर, मनोज कुमार भट्टी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।