जालंधर, (संजय शर्मा ) आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र दिया।उन्होंने कहा पंजाब में जब से भगवंत मान की सरकार आई है पंजाब दिनदहाड़े लोगो पर गोलियां चलाई जा रही है। पंजाब में बदमाश सरेआम घरों, दुकानों, कारखानों में घुस कर या तो लूटपाट कर रहे हैं या लूटने के बाद उनकी हत्याए कर रहे हैं। जालन्धर शहर में बस्ती गुजा में एक करियाना की दुकान चलाने वाले को तीन हथियार बन्द लोगो ने चाकू घोप कर हत्या कर दी।पिछले दिनों बटाला शहर में शिवसेना के कार्यकर्ता के परिवार पर हमला कर दिया। जो सरेआम गुंडागर्दी है, हमने कई बार आपके नाम पर भगवंत सरकार के तहत पंजाब में हो रही हत्यायो लूटपाट और अंधाधुंध बिकरहे नशे के खिलाफ ज्ञापन भी दे चुके हैं हमने पिछले ज्ञापन में मांग भी की थी कि पंजाब में राष्ट्रपति राज लगा कर CBI जांच करवाई जाये जिससे भगवंत सरकार के सारे गैरकानूनी हरकतें सामने आ जाएगी।पंजाब में अगर कोई सख्त कार्यवाही नहीं की या राष्ट्रपति राज नहीं लगाया तो आने वाले दिनों में पंजाब एक बार फिर अराजकता की भेंट चढ़ जायेगा क्योंकि पंजाब ने पहले भी सरकारी गलतियों के कारण कई दशक अतिकवाद का दौर सहा है।इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की भगवंत मान सरकार आने के बाद पंजाब मे लूट खो, कतल, गुंडागर्दी एवं नशा गली गली बिक रहा है। पंजाब मे कानून नाम की कोई चीज नही है।