नई दिल्ली : अगर आप सोना या फिर सोने के ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने-चांदी की कीमत में अच्छी गिरावट देखने को मिली। इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना 47425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को सोना वायदा 47,000 के नीचे बंद हुआ।