ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT2) खबरों में आ गया था और सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। पिछले सीजन को जहां करण जौहर ने होस्ट किया था तो इस बार शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं। शो से आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) बाहर हो गई हैं और अब उन्होंने बिग बॉस के साथ ही सलमान खान पर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही आलिया ने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) पर भी अपनी बात कही है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आलिया सिद्दीकी ने कहा कि पूजा भट्ट, बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में पूरी निगेटिविटी की वजह हैं। आलिया ने शो को भेदभाव से भरा हुआ बताया और कहा कि पूजा भट्ट का पक्ष लिया जा रहा है। इसके साथ ही आलिया ने सलमान को भी उनके तलाक के मुद्दे पर बात करने को बायस्ड बताते हुए कहा कि शो में सभी पुरानी बातें करते हैं, चाहें पूजा जी हो, फलक नाज भी भाई के बारे में बात करती है। आलिया कहती हैं, ‘सलमान खान जी बिलकुल बायस्ड होकर बोले, वहां एक स्टार ने एक स्टार का सपोर्ट किया है। इससे दिखता है कि कैसे कोई अपनी ताकत दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल करता है। मैं ये कहने में डरती नहीं हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं गलत नहीं थी। हर कोई शो में पास्ट की बात कर रहा है, पुराने जिंदगी की बात कररहा है। पूजा जी ने की, फलक ने भाई के और जेल की बात की। यही तो आप बात कर सकते हैं। मेरा अभिषेक के साथ बॉन्ड था और वो जानना चाहता था। मैंने कभी किसी से कुछ गलत नहीं कहा।’ गौरतलब है कि पूजा भट्ट की शो में एंट्री से सभी हैरान थे। ट्विटर पर कहा जा रहा था कि अगर पूजा भी कंटेस्टेंट थी, तो उसे शुरुआत में वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों दिया गया। इसके साथ ही ट्विटर यूजर्स का कहना है कि शो में कई बार पूजा का फेवर दिख रहा है। यानी लोग मेकर्स पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि अभी तक शो से पुनीत सुपरस्टार, आलिया सिद्दीकी और पलक पुरसवानी बाहर हो चुके हैं। यानी अब शो में फलक नाज, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, सायरस ब्रोचा, मनीषा रानी, जैड हदीद, बेबीका धुर्वे, अविनाश सचदेव और पूजा भट्ट बाकी हैं।