सब्जी मंडी में अधिकारी व आढ़तियां को लगाई गई कोरोना वैक्सीन की डोज

जालंधर, (विशाल)-शहर की सब्जी मंडियों में बढ़ रही भीड़ के बीच मंडी बोर्ड में तैनात अधिकारी व आढ़तियों को मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसकी शुरुआत डीसी घनश्याम थोरी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब्जी मंडियों में भीड़ कंट्रोल करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने मंडी से संबंधित सभी अधिकारी, मुलाजिमों तथा कारोबारियों को कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मंडी में रोजाना लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने व शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा मंडी के अधिकारी तथा मुलाजिमों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई गई है। इस मौके पर जिला मंडी अधिकारी मुकेश कैले, मार्केट कमेटी सचिव सुरिदर पाल शर्मा, अलावा मंडी के कारोबारियों ने भी वैक्सीन लगवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *