श्मशानघाट में पुलिस की रेड, बाइक छोड़ भागे युवक

जालंधर,(विशाल)- जालंधर में थाना एक की पुलिस ने श्मशानघाट बाबा दादा मल में मंगलवार सुबह रेड की। श्मशानघाट में बैठे तीन युवक पुलिस को देख बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए। थाना एक के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान बाबा दादा मल श्मशान भूमि में रेड की गई थी। इस दौरान पुलिस को देख श्मशान भूमि में बैठे तीन युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वे युवक श्मशान में नशा करने बैठे हों। लेकिन पुलिस को मौके से कोई भी नशीली चीज बरामद नहीं हुई। राजेश कुमार ने बताया कि बाइक को उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद बाइक के दस्तावेजों के आधार पर बाइक मालिक की पहचान की तो पुलिस की जांच में बाइक मकसूदा के रहने वाले एक युवक की पाई गई। हालांकि बाइक मालिक का कहना है कि उसकी बाइक एक दोस्त मांग कर ले गया था। वह खुद श्मशानघाट पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद पुलिस बाइक मालिक के दोस्त की तलाश में जुट चुकी है ताकि यह पता कर सके कि वह युवक उक्त समय पर श्मशान भूमि में क्या कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *