नई दिल्ली, संविदा कर्मचारियों के लिए बेहद अच्छी खबर है. सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तीन से पांच साल की सेवा पूरी करने वाले संविदा कर्मचारियों को एकबारगी बोनस देने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है. आइए जानते हैं किस आधार पर दिया जाएगा ये बोनस.