जालंधर, वार्ड 29 के अंतर्गत संत नगर में नई बनी काउंसलर मीनू ठंड की तरफ से विकास कार्य में तेजी लाते हुए, इलाके में टूटे हुए सीवरेज एवं गली रोड के ढक्कन को न केवल साफ करवाया गया । बल्कि नए ढक्कन भी लगाए गए। इस अवसर पर काउंसलर ने बताया कि पिछले समय में इलाके में विकास कार्य केवल ना मात्र हुए हैं ।उन्होंने कहा कि अब इलाके के विकास कार्य में तेजी लाई जाएगी, और लोगों को आ रही समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा।
उन्होंने साथ में यह भी बताया ।कि इलाके में काफी सारी लाइट खराब हो चुकी है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि लोगों के आयुष्मान कार्ड, नीले कार्ड और जो भी सरकारी सहायता मिलती है। वह लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर काउंसलर पति अश्विनी दंड, रोहित दंड, दिनेश कुमार डेविड, तेजेंद्र सिंह , बलविंदर सिंह और इलाका निवासी मौजूद थे।