संतोखपुरा में एक घर से रजाई में लिपटा हुआ महिला का शव मिला

संतोखपुरा के एक घर से मिला है। यहां पर एक किराए के घर में वह अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही थी। शव रजाई में लिपटा हुआ था और बदबू आ रही थी।महिला के साथ रहा व्यक्ति विनोद फिलहाल फरार है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में ले लिया है मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि महिला का तालाक हो चुका था और विनोद जिसके साथ वह रहती थी वह भी एक बच्चे का बाप है। विनोद का परिवार घोगड़ी में रहता है और वह महिला के साथ संतोखपुरा में रहता था।

महिला जिसका शव संतोखपुरा के एक घर से बरामद हुआ है उसका मालिक हिमाचल प्रदेश में रहता है। उसने विनोद को घर किराए पर दे रखा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि आज दोपहर लिव-इन में रह रही महिला का जीजा और बहन दोनों संतोखपुरा में उससे मिलने पहुंचे तो आगे गेट बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई रिप्लाई नहीं आ रहा था। गेट के अंदर से बहुत गंदी बदबू आ रही थी। रिश्बतेदारों को गंदी बदबू आने परह कुछ शक हुआऎ। रिस्तेदार गेट फांद कर अंदर गए तो देखा कि महिला का शव गली-सड़ी अवस्रथा में रजाई में लिपटा हुआ पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत प्रभाव से महिला के माता-पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों का कहना था महिला कई दिनों से फोन नहीं उठा रही थी। विनोद और महिला दोनों पहले से शादीशुदा थे और महिला का तलाक हो चुका था। जबकि विनोद का तलाक नहीं हुआ था। दोनों के एक बच्चा भी है। लड़की के जीजा के मुताबिक लड़की की पहले शादी हुई थी, लेकिन फिर तलाक हो गया। उसका संपर्क विनोद वासी धोगड़ी के साथ हुआ। दोनो पिछले लगभग दो साल से संतोखपुरा में रह रहे थे। लड़की के परिजनों ने बताया कि मुताबिक दोनों की शादी नहीं हुई थी। वे कुछ दिन पहले शादी करवाना चाहते थे, लेकिन वहां पता चला कि विनोद का तलाक नहीं हुआ है। ये तथ्य सामने आने पर शादी नहीं हो सकी। विनोद के पिता के मुताबिक विनोद की पत्नी और बच्चा धोगड़ी में रहते है। जबकि विनोद परिवार को छोड़ कर यहां संतोखपुरा में रह रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *