जालंधर, (रोजाना आज तक )-नगर निगम के द्वारा 64 लाख की लागत से गुरु नानक मिशन चौक से डॉ. बी.आर अम्बेडकर चौक का पुननिर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते 6 दिनों तक इस रूट के दोनों रास्तों पर काम किया जाएगा।जानकारी मुताबिक निगम की अगुवाही में एमसी फंड 64 लाख की लागत गुरु नानक मिशन चौक से डॉ. बी.आर अम्बेडकर चौक का पुननिर्माण किया जा रहा है। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक ये रास्ता बंद किया जा रहा है। ऐसे में काम के चलते इस रूट को डायवर्ट किया जा रहा है।