श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सोमवार को श्रीनगर गुलमर्ग रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर एक टिफिन बॉक्स और कुकर पड़ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं। सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। कुकर और टिफिन बॉक्स की जांच के लिए बीडीएस को बुलाया गया है। बम निरोधक दस्ता इसकी जांच कर रहा है। इससे पहले पिछले महीने 16 जुलाई को जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ के भींबर गली इलाके में एक संदिग्ध बैग मिला था। वहीं रविवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा इलाके में चार जगहों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए।
वहीं इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो ड्रोन मंडराते देखे गए थे। शनिवार शाम को सांबा जिले के घगवाल और चछवाल इलाकों में स्थानीय लोगों ने दो ड्रोन देखे। ये ड्रोन ऐसे समय में देखे गए हैं जब करीब एक हफ्ते पहले पुलिस ने यहां पास के सीमावर्ती कनचक इलाके में पांच किलोग्राम आईईडी सामग्री ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।