करोड़पति व्यक्ति के साथ उसकी 5 बीवियों ने लगातार किया बलात्कार,

अबुजा (नाइजीरिया) – नाइजीरिया में एक बेहद दुर्लभ किस्म का मामला सामने आया है, जहां एक करोड़पति व्यक्ति के साथ उसकी छह में से पांच बीवियों ने लगातार बलात्कार किया, और तब तक करती रहीं, जब तक उसके प्राण न निकल गए। इन पांच बीवियों का आरोप था कि वह अपनी छठी और युवा बीवी को अधिक तव्वजो देता है।
नाइजीरिया के एक समाचारपत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह बिनेयू प्रांत में करोड़पति कारोबारी यूरोको ओनोजा अपनी छठी और सबसे युवा बीवी के साथ कमरे में था कि उसी वक्त उसकी बाकी पांचों बीवियां छुरे और लट्ठ लेकर उसके कक्ष में आ धमकीं। इन पांचों पत्नियों ने ओनोजा को जान से मार डालने की धमकी देकर तुरंत उन पांचों के साथ भी यौन संबंध स्थापित करने का आदेश दिया। बीवियों के इस हमले का ओनोजा ने विरोध किया, लेकिन बीवियों ने उस पर काबू पा लिया और आदेश दिया कि सबसे युवा बीवी के साथ शुरू हुआ यौन संसर्ग का सिलसिला इसी प्रकार उल्टे वरिष्ठता क्रम में अंजाम दिया जाए। ‘डेली पोस्ट’ में बताया गया है कि जब ओनोजा इस उल्टे वरिष्ठता क्रम में पांचवीं बीवी के साथ यौन संसर्ग कर रहा था तो उसने दम तोड़ दिया।
ओनोजा की छठी और सबसे युवा पत्नी के अनुसार, ओनोजा को मरा हुआ देखकर उसकी पांचों बीवियां जंगल में भाग गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *