शेखर सुमन बीजेपी में शामिल, कांग्रेस के टिकट पर 2009 में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

पटना, बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता शेखर सुमन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच शेखर सुमन का बीजेपी में जाना एक तरह से इंडी गठबंधन को बड़ा झटका है। 2009 लोकसभा चुनाव में शेखर सुमन कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़े थे। उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। शेखर सुमन एक्टर के अलावा, एंकर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज हीरामंडी में दिखे थे।
शेखर सुमन दूसरी बार सियासी पारी खेलने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे एक बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतर चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ा था। तब के बीजेपी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *