शिव सेना राष्ट्रहित की महिला विंग पंजाब बचाओ यात्रा में बढ़ चढ़ कर लेगी भाग

जालंधर, (संजय शर्मा )-पंजाब की अमनशान्ति और आपसी भाईचारे को मज़बूत करने के लिए शिव सेना राष्ट्रहित के संचालक सुभाष गोरिया द्वारा पंजाब बचाओ यात्रा निकाली जा रही है।जिसके तहत आज सोमवार को शिव सेना महिला विंग की पंजाब अध्यक्ष प्रीति भगत की अगवाई में एक बैठक पार्टी कार्यलय गीता कॉलोनी गोरिया कंप्लेक्स में हुई।जिसमें शिव सेना राष्ट्रहित की राष्ट्रीय सचिव मिना हंस विशेष तौर पर उपस्थित हुई।पंजाब अध्यक्ष प्रीति भगत द्वारा महिला विंग की नई नियुक्तियां भी की गई।जिसमें कविता शर्मा को सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब,गुरमेज कौर को महिला विंग उपाध्यक्ष पंजाब नियुक्त किया और उन्हें पहचान पत्र भी जारी किए गए।महिका विंग प्रमुख पंजाब प्रीति भगत ने कहा कि पंजाब में आए दिन गैंगस्टर और आंतकवादियों द्वारा कत्ल किए जा रहे है और लूटमार की घटनाओं में बढ़ावा हो रहा है।उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोग जात और धर्म के नाम पर फूट पवाकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते है।जिसको प्रमुखता से लेते हुए पार्टी संचालक कट्टर हिन्दू नेता सुभाष गोरिया द्वारा पंजाब बचाओ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।जिसे महिला विंग पंजाब पूरा करने के एड़ी छोटी का जोर लगा देंगे।पंजाब में गैंगस्टर और आंतकवादियों को सिर नही उठाने देंगे।इस अवसर पर अनिता रानी,गीता देवी,अवनीत भगत,सरोज शर्मा आदि भी मैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *