शिव राम कला मंच द्वारा रामलीला की रिहर्सल का शुभारंभ

जालंधर, मॉडल हाउस की प्रमुख धार्मिक संस्था शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी की और से रामलीला की रिहर्सल का शुभारंभ रविवार रात 8 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए मंच के प्रधान व डायरेक्टर श्री रजनीश कुमार ने बताया कि मंच द्वारा इलाके के कलाकारों के सहयोग से रामलीला का भव्य मंचन 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक दशहरा ग्राउंड में किया जा रहा है। श्री रजनीश ने बताया कि इस बाबत सभी तैयारियां सम्पूर्ण की जा चुकी है। इलाके के लोगो से भी घर घर जाकर संपर्क की जा चुका है। शहर की सभी रामलीला कमेटियों को भी निमंत्रण दिया जा चुका है। रामलीला रिहर्सल की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा का पाठ से शुरू होगी। इस उपरांत पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। इस शुभ अवसर पर इलाके के कई धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक गणमान्य उपस्थित रहेंगे। भजन गायक श्री अनिल राज शर्मा व सतनाम अरोड़ा अपने मुखारबिंद से भजन सुनाएंगे। संपर्क अभियान में सरपरस्त सतपाल भगत, पैटर्न कुलविंदर सिंह हीरा, संरक्षक हरजीवन गोगना, कृष्ण लाल अरोड़ा, प्रधान व डायरेक्टर रजनीश कुमार, महासचिव निर्दोष कुमार, उपाध्यक्ष धीरज सहगल, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, पी एस अरोड़ा, संयुक्त सचिव शिवम कालिया, स्टेज सचिव कमल भल्ला, कार्तिक कुमार, राजेश सोनी, दीप अरोड़ा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *