CHANDIGARH : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रवक्ता एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डा. दलजीत सिंह चीमा ने जानकारी दी है कि पार्टी द्वारा 17 सितंबर को काला दिवस मनाने के तहत दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब से संसद तक विशाल रोष मार्च निकाला जाएगा। यह रोष मार्च कृषि कानूनों को पारित होने के 1 साल पूरे होने के विरोध में निकाला जा रहा है। रोष मार्च निकालने का फैसला आज पार्टी विधायकों, जिला प्रधानों, हलका सेवादारों एवं कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुखबीर बादल ने की। डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी वर्कर एवं पंजाब के किसान इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी लोगों से अपील करती है कि वे इस प्रदर्शन में भाग लें। रोष मार्च से पहले कृषि कानूनों को रद्द करने की अरदास की जाएगी। बैठक में बताया गया कि सांसद हरसिमरत बादल एवं सुखबीर बादल ने इन बिलों के विरोध में संसद में वोटिंग की थी।