शादीशुदा होते हुए भी 90s की इस एक्ट्रेस पर मर मिटे थे गोविंदा, बोला था- ‘वो बहुत अट्रैक्टिव है, मैं खुद को रोक नहीं पाया

नई दिल्ली: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग, डांस और एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गोविंदा अपने काम के लिए तो चर्चा बटोरते ही हैं, लेकिन एक समय था जब उन्होंने अपने रिश्तों के लिए भी सुर्खियां बटोरी. गोविंदा का 90 की दशक की एक एक्ट्रेस पर जबरदस्त क्रश था. ये वो एक्ट्रेश थीं, जिन्होंने छोटे से फिल्मी करियर में न केवल लाखों लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाया बल्कि हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं. ये एक्ट्रेस थीं दिव्या भारती.गोविंदा ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका दिव्या भारती पर क्रश था. वह शादीशुदा थे. उनकी पत्नी सुनीता से वह बहुत प्यार करते थे, लेकिन फिर भी दिव्या की खूबसूरती पर वह फिदा हो गए थे. गोविंदा ने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस समय सुनीता से शादी होने के बावजूद भी उन्हें दिव्या भारती से प्यार था. गोविंदा ने भाग्य पर भरोसा जताते हुए कहा था कि जो होना है वो होगा. गोविंदा दिव्या के स्टनिंग लुक पर फिदा थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *