शहीद पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी जी की मनाई जयंती दी श्रद्धांजलि

जालंधर, (संजय शर्मा)-शहीद पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित गोरिया कंप्लेक्स गीता कॉलोनी शिव सेना राष्ट्रहित के कार्यलय में जिला प्रभारी राजीव वर्मा,जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में की गई।जिसमे मुख्य अतिथि शिव सेना राष्ट्रहित के संस्थापक और एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल के प्रमुख सुभाष गोरिया,शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख बलबीर गोरिया,महा सचिव सुभाष बरार पहुंचे और श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत हुई।श्रद्धांजलि समारोह के पहले सभी ने 2 मिंट का मोहनव्रत रख कर शहीद पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी जी को याद किया और उनकी प्रक्रिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर सुभाष गोरिया ने कहा कि पंजाब और देश मे आंतकवाद का खात्मा करने वाली शहीद पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी ही थी।जिन्होंने देश की खातिर अपनी जान भी दे दी।आज हमें उनकी कुर्बानियो को भूलना नही चाहिए।उन्होंने कहा कि विदेशो में बैठे कट्टरपंथी खकिस्तानी सोच रखने वाले आंतकी पंजाब का माहौल खराब करने के लिए फिर 1984 को दोहराना चाहते है।जो हम हरगिज़ नही होने देंगे।इस अवसर पर भगत खरैती लाल,सुखदयाल लाली,जगिरी लाल,संदीप कुमार,सुमित ठाकुर,श्री,प्रदीप कालरा,रजत, विनोद कुमार,रणजीत,मास्टर दर्शन लाल,राज कुमार,सोनी, संजय मल्होत्रा,मुकेश वर्मा,सुनील कुमार,केशव कुमार,सुरजीत भगत,महिला विंग की महा सचिव मिना हंस,प्रीति भगत,गुरमेज कौर,ज्योतिका वर्मा,अवनीता भगत,नीलम मल्होत्रा,सरोज शर्मा,आशा डोगरा,रजनी बाला,रितु बाला, सर्बजीत,जसविंदर आदि भी मैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *