शहनाज गिल सलमान खान के साथ फिल्म में करेंगी काम!

एक्ट्रेस शहनाज गिल पिछले कुछ समय से काफी छाई हुई हैं। सलमान खान के शो के बाद वह एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर शहनाज गिल के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। इस खबर का कनेक्शन सलमान खान के साथ है। जी हां सलमान खान और शहनाज गिल एक बार फिर साथ नजर आएंगे। हालांकि वह बिग बॉस या किसी शो में नहीं बल्कि फिल्म में साथ में नजर आ सकती हैं। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि कभी ईद कभी दिवाली बताई जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज ने कभी ईद कभी दिवाली की टीम को ज्वाइन कर लिया है। इस फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा लीड रोल में हैं। हालांकि शहनाज के किरदार को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं सलमान और शहनाज की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल कमेंट नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *