जालंधर, गुरु रामदास नगर में चोर एक स्क्रैप की दुकान व गोदाम का शटर तोड़कर लाखों का सामान व नकदी चुराकर ले गई l चोरी का पता मालिक को सुबह उस समय पता चला जब किसी परिचित ने फोन करके सूचना दीl एके ट्रेडर्स के मालिक अरविंद ने बताया कि चोर शटर उखाड़कर तांबा व अन्य धातु का सामान चोरी करके ले गए हैं इसके अलावा गले में पड़ी एक लाख के करीब लगदी भी चोरी कर ले गए हैं l साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व अन्य सामान भी ले गए हैं इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी हैl संभवत किसी भेदी का हाथ है यहां यह बता दें कि पिछले लगभग 1 सप्ताह से लगातार शहर में चोरी स्नैचिंग की वारदात आए हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है यहां तक कि सेठ हुकम चंद कॉलोनी क्षेत्र में हथियारबंद व्यक्ति भी सीसीटीवी कैमरे में बीते दिनों कैद हुए हैं l