शख्स ने पालतू कुत्ते के साथ यात्रा करने के लिए AIR INDIA की पूरी बिजनेस क्लास बुक की

MUMBAI : मुंबई को एक शख्स ने इस बात को सच साबित कर दिया है कि इंसानों के वफादार दोस्त होते है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस शख्स ने पालतू कुत्ते के साथ यात्रा करने के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट की पूरी बिजनेस क्लास बुक कर ली। बुधवार को मुंबई से चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के ‘जे’ या बिजनेस क्लास को बुक किया गया था । एयरबस ए320 विमान में बिजनेस क्लास की 12 सीटें थीं।
मुंबई से चेन्नई तक एक कुत्ते ने अपने मालिक के साथ फ्लाइट के बिजनेस क्लास में यात्रा की है। उसके मालिक ने इसके लिए पूरे ढाई लाख रुपये खर्च किए, यह उड़ान करीब दो घंटे की थी। शख्‍स को चेन्नई जाना था और अपने पालतू कुत्ते को भी साथ ले जाना था। इसलिए उसने पूरे बिजनेस क्लास को ही बुक कर लिया। मुंबई से चेन्नई की दो घंटे की उड़ान में औसतन एक बिजनेस क्लास के टिकट की कीमत 18,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होती है। वर्तमान में, एयर इंडिया कुछ शर्तों के तहत पालतू जानवरों को अपनी उड़ानों में यात्रा करने की अनुमति देता है। पालतू जानवरों ने पहले भी एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में यात्रा की है, लेकिन शायद यह पहली बार है जब पूरे बिजनेस क्लास को ही पालतू जानवर के उड़ान के लिए बुक किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *