सर्वर मंगलवार की दोपहर डाउन होने के बाद से इसके यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स ना ही ग्रुप चैट पर पा रहे हैं और न ही पर्सनल. मेटा कंपनी तरफ से कहा गया है कि उन्हें व्हाट्सएप यूजर्स की दिक्कतों का एहसास और वे इसे दुरुस्त करने के लिए जल्द से जल्द काम कर रहे हैं.
व्हाट्सएप सर्व डाउन होने के चलते इस वक्त दुनियाभर के कई देशों में लोगों को इसके इस्तेमाल में दिक्कत आ रही है. इस बीच, एक तरफ जहां इसके यूजर्स को परेशानी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोग अलग-अलग तरीके से मीम्स शेयर कर इस पर मजे ले रहे हैं और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. ट्विटर पर #Whatsappdown भी ट्रेंड कर रहा है. आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडेक्टर ने पुष्टि की है कि व्हाट्सएप हजारों यूजर्स के लिए काम नहीं कर रहा है. वेबसाइट के हीट-मैप के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. व्हाट्सएप ने अभी तक इस पर एक आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है.