वैगनआर के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ

Wagon R: अगर कोई व्यक्ति एंट्री-लेवल कार खरीदने का विचार बनाता है तो उसके मन में एक न एक बार मारुति सुजुकी वैगनआर खरीदने की बात जरूर आती है. इसके कई कारण हैं, जैसे- मारुति सुजुकी वैगनआर काफी स्पेशियस है, कम कीमत में उपलब्ध है, माइलेज अच्छा देती है और पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी ऑप्शन में भी आती है. फीचर्स भी ठीक-ठाक मिलते हैं. इन्हीं सब कारणों से मारुति सुजुकी वैगनआर कई बार टॉप सेलिंग कार रह चुकी है. लेकिन, बीता दिसंबर का महीना वैगनआर के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ. दिसंबर (2022) महीने में मारुति सुजुकी वैगनआर की बिक्री इतनी गिर गई कि वह सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों में आखिरी नंबर पर पहुंच गई. यानी, 10वें पायदान पर पहुंच गई जबकि कई बार यह इस लिस्ट में टॉप पर रह चुकी है. दिसंबर 2022 महीने में मारुति सुजुकी वैगनआर की कुल 10,181 यूनिट बिकी हैं जबकि दिसंबर 2021 में वैगनआर की 19,728 यूनिट बिकी थीं. यानी, सालाना आधार पर वैगनआर की बिक्री 48.39 फीसदी घटी है. यह बहुत बड़ी गिरावट है. सिर्फ सालाना आधार पर ही नहीं, मारुति सुजुकी वैगनआर की बिक्री महीना दर महीना आधार पर भी घटी है. नवंबर 2022 में वैगनआर की कुल 14,720 यूनिटी बिकी थीं जबकि दिसंबर में सिर्फ 10,181 यूनिट बिकीं. यानी, महीना दर महीना आधार पर इसकी बिक्री में 30.84 फीसदी की गिरावट है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *