जालंधर,(विशाल)-जालंधर के फोकल प्वाइंट के नजदीक भगवान विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार कोरोना वैक्सीन कैंप लगाया जाना था। वैक्सीन ना होने की वजह से कैंप को स्थगित किया गया। कैंप में वैक्सीन लगाने के लिए लोग पहुंच चुके थे। यह जानकारी जालंधर फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र सिंह सग्गू ने दी। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन ना होने की वजह से कैंप नहीं लगाया जा रहा है। इंडस्ट्री, प्रशासन व सेहत विभाग मिलकर कैंप लगा रही है ताकि कोई भी स्टाफ सदस्य व श्रमिक बिना वैक्सीन के ना रहे। हालांकि इंडस्ट्री सेहत विभाग की गाइडलाइन की पालना कर रही है।