कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कर्नाटक और गोवा में लॉकडाउन

नई दिल्ली, (Rozanaaajtak.com)- Coronarvirus की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. आदेश के अनुसार, 10 मई सुबह 6 बजे से लॉकडाउन लागू हो जाएगा जो 24 मई की सुबह 6 बजे के बाद खत्म होगा. इस दौरान सबकुछ बंद रहेगा.

24 घंटे में 328 मरीजों ने तोड़ा दम
कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,90,104 हो गया. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 328 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17,212 हो गई. सिर्फ बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,706 नए मामले सामने आए, जबकि 139 मरीजों की मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *