नई दिल्ली, वेब सीरीज तांडव को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। सीरीज पर हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने का आरोप लगा है। इस बीच सोमवार को मेकर्स में स्टेटमेंट जारी माफी मांगी थी। अब मेकर्स ने कहा है कि वह जल्द ही में सीरीज में बदलाव करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दी है। अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, ”हमारे मन में देश के लोगों की भावनाओं के बहुत सम्मान है। हमारा इरादा किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म, धार्मिक समुदाय, राजनीतिक दल, जीवित या मृत व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था। तांडव के कास्ट और क्रू ने सीरीज के कंटेंट में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस मामले में हम सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद कहना चाहते हैं। अगर सीरीज ने अनजाने में किसी किसी भावना को आहत किया है तो हम उसके लिए एक फिर माफी मांगते हैं।’