जालंधर, मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को काबू किया और फिर जलती लकड़ी से दाग दिया। खुद ही जज बने लोगों ने युवक की जलती लकड़ी से बेरहमी से पिटाई करके उसे गंभीर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है पीटने के बाद बिना पुलिस को शिकायत दिए उसे भगा दिया गया। वही उसकी पिटाई करने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है