विधायक हैनरी ने नई सड़कों के कार्य करवाए शुरू,लोगों की समस्याएं भी सुनीं

जालंधर-(विशाल)-विधायक बाबा हैनरी ने वार्ड 65 के गांधी कैंप में 32 लाख की नई सड़कों के कार्य का शुभारंभ करवाया। इसके अलावा वार्ड 1 के अशोक विहार में 22 लाख और वार्ड 62 के न्यू कैलाश नगर में 14 लाख की लागत से नई सड़कों के निर्माण के कार्य का शुभारंभ करवाया। इस दौरान विधायक हैनरी ने इन सभी वार्डो के निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पार्षद दीपक शारदा ने कहा की विधायक हैनरी बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रहे हैं, उनकी मेहनत और ईमानदारी ने उत्तरी हल्के की तस्वीर बदल दी है। इस मौके पर सागर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजिंदर मानक दीपक भगत, लक्की सहगल, संदीप भगत,सरदारी लाल, रविदर कुमार, नवीन कुमार, पुराण चंद, नील कुमार, अरुण बढ्न, गोलू हंस, मंजीत कोर, प्रवीण कोर, शिदर कोर, राजिदर नागरा, मुकेश सैनी, विक्की, जगदीश सैनी, अश्वनी कुमार, जसवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरशरण सिंह, विजय कुमार, सुबाष यादव, टहल सिंह, हरीश शर्मा, सुनील शर्मा, अरुण कुमार, अवतार नागरा, जसवीर सिंह व सुखविदर सिंह प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *