विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत

रायपुर, छत्तीसगढ़ गठन के बाद 23 साल में प्रदेश में 5 बार चुनाव हुए हैं. इस साल भाजपा की 54 सीटों में जीत के साथ यह सबसे बड़ी जीत हुई. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राज्य गठन के बाद सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष साबित हुए. बता दें कि साल 2003 में भाजपा 50, कांग्रेस 37 अन्य 3 सीट पर रहे. पहली बार जीतकर सरकार में आई बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे, जो 3 बार सीएम रहे. साल 2008 में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ी.
इस चुनाव में भाजपा ने 50 सीट हासिल की. वहीं कांग्रेस 38 और अन्य दो रहे. साल 2013 में प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा रहे. इस चुनाव में भाजपा को 49, कांग्रेस 39 अन्य को 2 सीटें मिली थीं. साल 2018 में प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक थे. इस चुनाव में भाजपा को 15, कांग्रेस को 68 और अन्य को 7 सीटें मिलीं थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *