वार्ड नंबर 42 में डिपो होल्डर चमन लाल द्वारा विधायक शीतल अंगुराल की हदायतो पर लाभपत्रियो को गेंहू वितरित

जालंधर, (रोहित भगत )-पंजाब सरकार द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग जालंधर द्वारा खोले गए राशन डिपोओ के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लाभपत्रियो को आज वार्ड नंबर 42 में डिपो होल्डर चमन लाल द्वारा विधायक शीतल अंगुराल की हदायतो पर लाभपत्रियो को गेंहू वितरित की गई।इस अवसर पर विधायक शीतल अंगुराल के भाई सनी अंगुराल,समाज सेवी सुभाष गोरिया विशेष तौर पर गेंहू वितरित करवाने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने लाभपत्रियो को सूची के अनुसार गेंहू वितरित करवाई।उन्होंने कहा कि डिपो होल्डर द्वारा गेंहू की सप्लाई निरपेक्षता से की जा रही है।इस अवसर पर लाभपात्री कांता रानी,निर्मला देवी,रंजीत शर्मा,पुष्पा देवी,सुरिंदर कुमार,बलदेव राज,खरैती लाल,सोहन लाल,विकी भगत आदि ने हल्का विधायक शीतल अंगुराल और डिपो होल्डर का धन्यवाद किया जिन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लाभपत्रियो को समय पर गेंहू पहुंचाने का उपराला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *