वाईक व मोवाईल लूटकर फरार

सिरसा,(पवन शर्मा)- रानियां रोड पर 2 युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर उसका बाइक व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित को शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में रामपुर थेहड़ी निवासी शेरा सिंह ने बताया कि वीरवार को वह बाइक पर सवार होकर सिरसा आया था। रात को वापस जाने लगा तो 2 युवकों ने बाइक रोकने का इशारा किया। शेरा ने बाइक रोक लिया। इसके बाद दोनों युवक ने उससे रानियां तक लिफ्ट मांगी। एमडीके स्कूल के पास युवकों ने उसे बाइक रोकने के लिए कहा।

शेरा सिंह ने बाइक रोका तो दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे औऱ उसका बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद शेरा सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट व लूट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *