वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में करारी शिकस्त दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 444 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 234 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 209 रनों से गंवा दिया। मैच की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम रहे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दो प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मैच को टीम इंडिया से छीन लिया। हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों के बारे में बड़ी बात कही है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। शुरुआत में बैटिंग करना आसान नहीं था। हमने पहले सेशन में अच्छी बॉलिंग की, लेकिन उसके बाद जिस तरह की गेंदबाजी की उसने हमें निराश किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की तारीफ करनी होगी। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने अच्छा खेला। उनकी बल्लेबाजी से हम थोड़ा विचलित हो गए। हमें पता था कि वापसी करना मुश्किल होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *