वरिष्ठ बीजेपी नेता के साथ लूटपाट का मामला सामने आया

जालंधर, किशनपुरा इलाके में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीजेपी के वरिष्ठ नेता किशन लाल शर्मा अपने साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर बलदेव नगर इलाके से गुजर रहे थे कि पीछे से आए बाइक सवार उन्हें उनके हाथ से मोबाइल से झपट लिया और मौके से फरार हो गए। किशन लाल शर्मा और उनके साथियों ने काफी दूर तक बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे, जिसके बाद बीजेपी नेता किशन लाल शर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। लूट के बाद किशन लाल शर्मा ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शहर में आए दिन लूटपाट की वारदातें हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन इन अपराधियों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *