LUDHIANA : थाना जमालपुर के अंतर्गत आते इलाके भामियां कलां में नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी गई। मृतका का नाम आंचल है। पुलिस के अनुसार आंचल गत दिवस घर से स्कूल गई थी परंतु वापस नहीं आई। आज सुबह घर के पास उसकी लाश खाली प्लाट से बरामद की गई। वारदात की जानकारी पाकर पुलिस माैके पर पहुंची।