लाल रत्न सिनेमा के बाहर हुई गैंगवार का आरोपी अंकित गिरफ्तार

जालंधर, सीआईए 1 स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान जय सिंह पुत्र भजी लाल निवासी उतर प्रदेश हाल निवासी रोहित इंटरप्राइज लडोवली रोड बारादरी के तौर पर बताई गई है। सीआईए प्रभारी भगवंत मान ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर मदन फ्लोर मिल के निकट से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूसो सहित काबू कर आरोपी के खिलाफ थाना 3 में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह पुलिस टीम ने मंगू बस्ती के निकट मौजूद थी तभी गुप्त सूचना मिली की अप्रैल 2021 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें लाल रतन सिनेमा के निकट लड़ाई झगड़ा हुआ था। जब वीडियो की जांच की गई तो पुलिस को पता चला कि घायल हालत में दलजीत उर्फ सोनू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी चाय आप मोहल्ला बस्ती शेख और अजय कुमार पुत्र मिर्ची राम निवासी बस्ती शेख तेलिया मोहल्ला पर हमला हुआ था जिनके बयानो पर थाना 4 की पुलिस ने राहुल डोगरा पुत्र ज्योति प्रकाश और अंकित कुमार जंबा पुत्र सतपाल दोनो वासी बस्ती शेख पर संगीन हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया था । इस मामले में आरोपी अंकित 8 महीने से फरार चल रहा था । जिसे पुलिस ने तेजथार हथ्यार सहित काबू कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *