डाइट न बिगड़े इसलिए शेफ को भी बुलाया इंदौर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी रचाई. रविवार को कपल ने शादी के एक महीना पूरे होने का जश्न इंदौर में साथ मनाया. दरअसल विक्की पहले से इंदौर में थे. विक्की और सारा अली खान अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से इंदौर में हैं. कैटरीना कैफ भी पति से मिलने के लिए शनिवार को मुंबई से इंदौर के लिए रवाना हुई थी. रविवार को कपल ने अपने स्पेशल डे को साथ सेलिब्रेट किया. कैटरीना और विक्की ने शादी के एक महीना पूरा होने पर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए प्यार जताया था. कैटरीना अपनी सेहत और डाइट का कितना ख्याल रखती है. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कैटरीना ने मुंबई से अपने शेफ को भी इंदौर बुला लिया. शेफ ने ही उनके लिए ब्रेकफस्ट से लेकर डिवर सबकुछ तैयार किया तब जानकर कैटरीना ने खाना खाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *