लग्जरी की नई परिभाषा देगी Kia Carnival 2024 मॉडल, देखते ही खरीदने का करेगा मन

इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान कई नई कार लॉन्च होने वाली हैं। जिसमें फोर्थ जेनरेशन किआ कार्निवल (Kia Carnival) भी शामिल है। कंपनी की इस कार को बिना कवर के टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस कार को कंपनी ने नवंबर 2023 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। पहले के मुकाबले इसमें आपको फीचर्स, प्रीमियम फील और रोड प्रेजेंस में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
कंपनी 2024 Kia Carnival को इसी साल फेस्टिव सीजन यानी कि सितंबर-अक्टूबर के महीने में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 26 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बीच रह सकती है। संभावना है कि यह कार भी अपने पिछले मॉडल की तरह CKD रूट के जरिए आएगी। अभी फिलहाल इसकी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई इस कार को देखकर लगता है की इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा स्ट्रेट नोज है। वहीं इसमें क्रोम हाइलाइट्स के साथ एक वाइड ग्रिल और L-शेप डेटाइम रनिंग लैंप के साथ एक वर्टिकल हेडलैंप लगा है।
किआ कार्निवल (Kia Carnival) के ग्लोबल मॉडल में कंपनी 3.5-लीटर पेट्रोल, 1.6-लीटर पेट्रोल-इलेक्ट्रिक और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन कंपनी देती है। लेकिन संभावना है कि भारत मे इसे पहले की तरह 201hp, 2.2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल यूनिट ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाएगा। इसके कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह 26 लाख रुपये से 35 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *