लगातार राजस्व अदालतों लगाने और वसूली मामलों में तेजी लाने के आदेश

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज राजस्व विभाग के काम की समीक्षा करते हुए कहा कि आपसी सहमति वाले मामलों में इंतकालों का निपटारा जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि इंतकाल और जमीन की निशानदेही से संबंधित मामलों की लगातार सुनवाई की जाए तथा जिन मामलों में संबंधित पक्ष सहमत हों, उनका तुरंत निपटारा किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को रिकवरी के केसों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी आदेश दिए ताकि सरकारी खजाने को कोई नुकसान न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी लगातार राजस्व अदालते लगाए और राजस्व कोर्ट मैनेजमैंट सिस्टम को लगातार अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों की भी लगातार सुनवाई की जाए।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोगों द्वारा जाति/वर्ग/आय आदि से संबंधित लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए एस.डी.एम. स्वयं निगरानी करें ताकि लंबित आवेदनों का निपटारा किया जा सके।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मेजर अमित महाजन, एसडीएम अमनपाल सिंह, गुरसिमरन सिंह, बलबीर राज, डा. जय इंद्र सिंह, ऋषभ बंसल, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह और तहसीलदार/नायब तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *