जालंधर, रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले 2 युवकों को जीआरपी थानां ने गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए थाना जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि जब पुलिस ने शक के आधार पर 2 युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से चोरी के दो मोबाइल व कपड़े बरामद हुए।पकड़े गये आरोपियों की पहचान तरुण कुमार व लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।पकड़े गए आरोपियों ने जिस बैग में सामान डाला था, वह भी चोरी का निकला। पुलिस ने जब उनका बैग खंगाला तो उसमें रोजमर्रा की जरूरत के कपड़े व दूसरा सामान भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।